मार्केट बन्द होने के बाद Waaree Energies ने किया 140 MG के सोलर मॉड्यूल सप्लाई के आर्डर का ऐलान! सोमवार को शेयर में तेजी पक्की

Waaree Energies: सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि, कंपनी को 140 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल सप्लाई का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी का नाम गोपनीय रखते हुए बताया है कि, उसे ये ऑर्डर भारत में रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और ऑपरेशन करने वाली एक प्रतिष्ठित कंपनी से हाल ही में मिला है। जिसे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरा किया जाना है।

Waaree Energies को मिले ऑर्डर की वैल्यू

बीएसई को दिए एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने उसे मिले 140 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई के ऑर्डर की सटीक वैल्यू कितनी है, ये डिस्क्लोज़ नहीं की है। लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि, यूटीिलिटी स्केल सोलर मॉड्यूल के निर्माण की लागत काफी अधिक होती है। ऐसे में कंपनी को मिला 140 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ये ऑर्डर कई सौ करोड़ों रुपए का होगा। जानकार बताते हैं कि, इस ऑर्डर के तहत सोलर मॉड्यूल सप्लाई की जो अवधि है, वह FY 2025-26 तक होने के कारण इसी FY 2025-26 के वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी दोनों मजबूत होंगी।

बड़ी खबर! Waaree Energies ने खरीदी एक और कंपनी, अब 100% मालकिन! शेयर में आ सकता है उछाल

हाल के दूसरे बड़े ऑर्डर

इस 140 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई के ऑर्डर से पहले भी वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी को कई ऑर्डर मिल चुके हैं। इससे पहले कंपनी को 220 MW, 210 MW और 140 MW के कई सोलर मॉड्यूल ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी को कई ऑर्डर ऐसे भी मिले है, जो विदेशी है, साथ ही कंपनी ने कुछ MOU भी साइन किए है। इन सभी ऑर्डर्स को और MOU को वारी एनर्जीज लिमिटेड को 2025-26 और 2026-27 में पूरा करके देना है।

कंपनी के सहायक कंपनी को भी कई ऑर्डर मिल चुके हैं, उनमें से हाल के दिनों में कंपनी की यूएस सब्सिडियरी Waaree Solar Americas Inc को अमेरिका से 122 MW का अतिरिक्त ऑर्डर मिला था। इन ऑर्डर पर नजर डालने पर ये बात पक्की है कि, कंपनी ऑर्डर बुक काफी मजबूत है, तथा आने वाले अगले पांच साल तक कंपनी काफी व्यस्त रहने वाली है।

वारी एनर्जीज के तिमाही नतीजे

हाल ही अपने दूसरी तिमाही Q2 FY26 के नतीजे कंपनी ने जारी किए थे। जिसमें कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 133 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ लगभग ₹842–878 करोड़ तक पहुंच गया है। वही कंपनी की बिक्री भी 70 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ 6,000 करोड़ से अधिक हो गई। कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी 25 फीसदी तक सुधार दिखा रहा है, जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बेहतर रेवेन्यू मिक्स का संकेत है।

Stocks To Buy: सुरज से बिजली बनाने वाली कंपनी पर आया बड़ा अपडेट, Motilal Oswal ने दी ‘BUY’ रेटिंग, ₹5,895 तक जाएगा दाम

वारी एनर्जीज शेयर का हाल

शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को वारी एनर्जीज शेयर जो, NSE पर WAAREEENE के नाम से जाना जाता है। वह 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 3,185.90 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में इसके शेयर में 20.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई ₹3,865 और लो ₹1,863 रहा है। वारी एनर्जीज शेयर अभी अपने 52 हफ्ते का हाई से करीब 22% नीचे कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment