करोड़ों का कर्ज़ा, 5 साल में 8700% रिटर्न! फिर भी अपर सर्किट, इस सोलर स्टॉक पर एक्सपर्ट बोले- ‘सब ठीक है’ 

Solex Energy: जब किसी कंपनी पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है, तो निवेशक डर जाते हैं, अपना इनवेस्टमेंट स्टॉक में से निकाल लेते है। लेकिन ग्रीन एनर्जी सेक्टर की एक कंपनी के बारे में ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा इसके स्टॉक पर निवेशक धडल्ले से दाव लगाकर मोटा पैसा बना रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं Solex Energy Limited (NSE: SOLEX)। इस स्टॉक में लगातार आए दिन अपर सर्किट लग रहे हैं। आज भी Solex Energy के शेयरों में 4.99% का अपर सर्किट लगा और इसका इसका दाम ₹1,826.70 पर पहुंच गया।

करोड़ों का कर्जा होने के बावजूद एक्सपर्ट बोले- ‘सब ठीक है’। उनका मानना है कि, भलेही कंपनी पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन कंपनी अपने कर्ज को बहुत ही समझदारी से इस्तेमाल कर रही है।

कितना है Solex Energy Limited पर क़र्ज़?

सितंबर 2025 के तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर कुल क़र्ज़ ₹2.67 अरब (यानी ₹267 करोड़) है। लेकिन कंपनी के पास इतना कर्ज होने के बावजूद, ₹16.85 करोड़ का कैश भी है। यदी इस कैश को कुल कर्ज से हटा दें, तो कंपनी पर ₹2.51 अरब (यानी ₹251 करोड़) का नेट क़र्ज़ है। बाजार के जानकार मानते हैं कि, कंपनी का नेट क़र्ज़ (Net Debt) और EBITDA का अनुपात 2.3 गुना है, जो संतुलित (Moderate) स्थिति को दिखाता है।

एक्सपर्ट्स क्यों कह रहे हैं ‘सब ठीक है’?

एक्सपर्ट्स इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि, उनका मानना है कि, किसी भी कंपनी को क़र्ज़ तभी लेना चाहिए जब वह उसे आसानी से चुका सकती है। सोलेक्स एनर्जी के मामले में दो बड़ी बातें कंपनी के पक्ष में जाती हैं।

1. ब्याज चुकाने की क्षमता (Interest Cover): कंपनी की वित्तीय क्षमता इतनी है कि, वो इसे चुकाने की क्षमता रखती है। क्योंकि कंपनी की कमाई (EBIT) उसके ब्याज के ख़र्चे से 18.1 गुना ज़्यादा है। आसान शब्दों में समझे तो, कंपनी को क़र्ज़ चुकाने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने वाली है, उसके लिए ये ₹267 करोड़ के क़र्ज़ का बोझ मोर के पंख जितना हल्का है।

2. तेज़ मुनाफ़ा: कंपनी लगातार प्रॉफिट में बनी हुई है, बता दें कि, पिछले एक साल में कंपनी का EBIT (ब्याज और टैक्स से पहले का मुनाफ़ा)160 फीसदी की तेज़ रफ़्तार से बढ़ा है। ऐसे में जब कंपनी की कमाई तेज़ी से बढ़ रही है, तो क़र्ज़ चुकाना उसके लिए आसान हो जाता है।

खरीद लो! Adani Green Energy के शेयर पर लगा BUY का ठप्पा! ब्रोकरेज फर्म ने दिया ₹1,289 का बड़ा टारगेट, जानिए क्यों?

एक जगह है चिंता की बात (Warning Sign)

वॉल स्ट्रीट के रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में कैश फ्लो की दिक्कत है। सोलेक्स एनर्जी ने पिछले तीन सालों में अपना मुनाफ़ा तो दमदार दिखाया, लेकिन फ्री कैश फ्लो’ (Free Cash Flow) में कंपनी ने बहुत पैसा उड़ाया है। आसान तरीके से समझे तो, कंपनी कागज़ पर तो मुनाफ़ा कमा रही है, लेकिन असल में उसके हाथ में उतना नकद पैसा नहीं आ रहा है। ऐसे यह जोखिम बढ़ाता है।

शेयर का हाल

सोलेक्स एनर्जी शेयर में आज भी तेजी देखने को मिली। आज आज, 19 नवंबर को सोलेक्स एनर्जी के शेयर 4.99% के अपर सर्किट के साथ ₹1,826.70 पर बंद हुए। इस साल YTD में इसके शेयरों में 23.88% तेजी आ चुकी है। पिछले तीन सालों में सोलेक्स एनर्जी शेयर 707% का और पिछले 5 साल में 8700% रिटर्न दे चुका है।

इस छुटकू सोलर पैनल बनाने वाली Solex Energy कंपनी पर लट्टू हुए FIIs, DIIs; अब शेयर में लगा 5% अपर सर्किट

अंत में,

एक्सपर्ट तो फिर भी यही मानते हैं कि, कंपनी अपना ब्याज आसानी से चुका सकती है और उसकी कमाई भी तेज़ी से बढ़ रही है। इसलिए, क़र्ज़ का इस्तेमाल वह बहुत समझदारी कर रही है। लेकिन समझदारी इसी में है कि, निवेशकों को कैश फ्लो पर लगातार नज़र रखनी चाहिए।

177 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! इस ग्रीन एनर्जी कंपनी की हो रही है धड़ाधड़ कमाई, अमेरिका-कनाडा तक फैला है धंधा

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment