खरीद लो! Adani Green Energy के शेयर पर लगा BUY का ठप्पा! ब्रोकरेज फर्म ने दिया ₹1,289 का बड़ा टारगेट, जानिए क्यों?

Adani Green Energy: दिग्गज ग्रीन एनर्जी खिलाड़ी अदानी ग्रीन एनर्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों पर बाजार के एक बड़े ब्रोकरेज फर्म ने अपने भरोसा दिखाया है। ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional Securities ने अदानी ग्रीन स्टॉक पर ‘BUY’ (खरीदें) की रेटिंग देते हुए इसके लिए ₹1,289 प्रति शेयर का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।

आज अदानी ग्रीन शेयर ₹1,077 पर बंद हुआ। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म के टारगेट के मुताबिक, ये शेयर मौजूदा भाव से क़रीब 19 फ़ीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। यदी कोई निवेशक अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर मौजूदा भाव पर खरीदता है तो, उसे JM Financial Institutional Securities के दिए ₹1,289 प्रति शेयर के टारगेट के अनुसार आने वाले समय में निवेशक को 19 फ़ीसदी का प्रॉफिट होगा।

Adani green energy शेयर में तेज़ी आने की वजह

जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में तेज़ी आने की कई मुख्य वजहें हैं। जेएम फाइनेंशियल ने कहा, “कंपनी ने 2030 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की क्षमता को 50 गीगावाट (GW) तक बढ़ाने का बहुत बड़ा लक्ष्य रखा है। इसके अलावा कंपनी के पास ऑर्डर बुक की भरमार है। जिनपर कंपनी लगातार काम कर रही है। इतना ही नहीं अदानी ग्रुप का पैसे का बड़ा सपोर्ट भी कंपनी को है।

Q2 FY26 में 72% मुनाफ़ा कमाकर भी Premier Energies का शेयर क्यों नहीं भागा? 24% टूटा स्टॉक, एक्सपर्ट बोले- ‘फंसा है मामला’

50 GW का लक्ष्य कैसे होगा पूरा?

जेएम फाइनेंशियल को पूरी उम्मीद है कि, कंपनी 2030 तक अपना 50 GW का लक्ष्य जरूर हासिल कर सकती है। क्योंकि इसे पूरा करने में कंपनी की मदद गुजरात के खावड़ा में बन रहे 30 गीगावाट के विशाल रिन्यूएबल एनर्जी पार्क करेगी। इतिहास को उठाकर देखें तो, अडानी ग्रीन का काम पूरा करने का इतिहास (Execution History) बहुत तगड़ा रहा है।

एक और बड़ी वजह है कंपनी के पास मौजूद सैकड़ों एकड़ जमीन। जी हां, जेएम फाइनेंशियल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि, कंपनी के पास 2.5 लाख एकड़ जमीन है, जिसका इस्तेमाल कंपनी कभी अपने नए प्रोजेक्ट्स के लिए कर सकती हैं और अपने टारगेट को पूरा करने के करीब पहुंच सकती है।

टेक्नोलॉजी भी एक बड़ी वजह है, जिससे जेएम फाइनेंशियल को उम्मीद दिलाती है। बता दें कि, कंपनी अब 5.2 मेगावाट की ताकतवर विंड टरबाइन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी अपना रही है, जिससे बिजली बनाने की क्षमता पहले के मुकाबले और बढ़ेगी।

मजबूत कंपनी की सेहत (फाइनेंशियल)

कंपनी की 81% बिजली उत्पादन क्षमता 25 साल की लंबी अवधि के लिए सरकारी पावर परचेसिंग एग्रीमेंट (PPA) से बंधी हुई है। इससे कंपनी को लंबे समय तक पक्की कमाई आती रहेगी।

वित्तीय ग्रोथ की बात करें तो, कंपनी की कमाई, मुनाफा और EBITDA पिछले तीन सालों में सालाना आधार पर 30% से लेकर 57% तक की तेज़ रफ्तार से बढ़ा है। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन भी 79% तक पहुंच गई है। जो एक और वित्तीय मजबूती को दर्शाता हैं।

बाज़ार में हड़कंप! सरकार ने रोके ग्रीन एनर्जी के नए टेंडर, इन 5 कंपनियों के शेयर पर होगा बड़ा असर

अंत में,

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का यही मानना है कि अडानी ग्रीन एनर्जी की मज़बूत प्लानिंग के साथ बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की क्षमता और पक्की कमाई के एग्रीमेंट इसे आने वाले सालों में ज़बरदस्त ग्रोथ देंगे, इसीलिए यह शेयर ₹1,289 के टारगेट प्राइस के लिए ख़रीदने लायक है।

पूर्वोत्तर को अडानी का ₹63,000 करोड़ का ‘बड़ा तोहफ़ा’! असम में लगेगा 3,200 MW का पावर प्लांट, मिलेगी 25,000 नौकरियां

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment