Suzlon Energy Target Price: हवा से बिजली बनाने में माहिर कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड को इस बार के दूसरी तिमाही (सितंबर 2025) में अच्छा खासा मुनाफा हुआ। अपने क़र्ज़ को निपटा चुकी सुजलॉन ने शानदार नतीजे पेश करने का नतीजा ये है कि, अब इस स्टॉक पर एक नहीं बल्की, 5 बड़े दलाल (ब्रोकरेज फर्म) ने खरीदे रेटिंग देते हुए कहा कि, ये शेयर आगे 45% तक चढ़ सकता है और इसका दाम तकरीबन ₹82 तक जा सकता है।
बता दें कि, जब कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए थे, तब गुरुवार को शेयर 1.5% के गिरावट के साथ ₹57.59 पर बंद हुए थे। लेकिन ब्रोकरेज फर्म्स इस गिरावट को खरीदने का मौका मान रही हैं और इसे BUY रेटिंग दे रहे हैं।
कंपनी ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
दूसरी तिमाही में मुनाफा कमाने के मामले में इस बार सुजलॉन एनर्जी ने झंडे गाड़ दिए हैं। इस बार कंपनी का मुनाफ़ा (Net Profit) पिछले साल की तुलना में 6 गुना बढ़कर ₹1,278 करोड़ हो गया। वही कंपनी की कमाई भी 85% उछलकर ₹3,870 करोड़ हो गई। एबिटा इस बार 145% बढ़कर ₹720 करोड़ तक पहुंच गया।
WAA Solar की Q2 FY26 में हालत खराब! मुनाफा 79% गिरा, बिक्री में भी बड़ी गिरावट
ब्रोकरेज फर्म्स की राय: ₹82 तक दाम पक्का
शानदार नतीजों के बाद भले ही शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन फिर भी बाज़ार के बड़े जानकारों का कहना है कि, ये गिरावट ही सही समय है दाव लगाने का। क्योंकि सुजलॉन के पास 6.2 GW का बड़ा ऑर्डर बुक है वही कंपनी की काम करने की तेज़ रफ़्तार है के कारण ये शेयर भागेगा ही भागेगा।
दिग्गज ब्रोकर आनंद राठी ने सुजलॉन एनर्जी शेयर पर खरीदें (Buy) रेटिंग देते हुए, ₹82 का सबसे सबसे ऊँचा टारगेट दिया है। वही आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी खरीदें (Buy) रेटिंग के साथ ₹76 अच्छा टारगेट बताया है। एक और दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने (Buy) की सलाह देते हुए ₹74 तक जाने का मजबूत भरोसा दिलाया है।जेएम फाइनेंशियल जैसी ब्रोकरेज फर्म ने ₹70 का टारगेट सुजलॉन एनर्जी शेयर पर देते हुए खरीदें (BUY) रेटिंग दी है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल का मानना है कि, जिन्होंने भी सुजलॉन शेयर पर दाव लगाया है वे सभी निवेशक इसे ₹66 के टारगेट के लिए होल्ड (Hold) करें।
सुजलॉन की बड़ी बातें जिस पर दलाल फिदा हैं
ऑर्डर बुक: 5 बड़े दलाल सुजलॉन एनर्जी शेयर पर इसलिए फिदा हैं क्योंकि कंपनी के पास 6.2 गीगावाट (GW) के काम का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है, जिसे उसे जल्द पूरा करना है।
टैक्स से फ़ायदा: कंपनी को ₹50 अरब तक के मुनाफ़े पर टैक्स फिलहाल नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि पिछले सालों का हिसाब अभी भी बचा है। इससे कंपनी की असली कमाई बढ़ जाएगी।
तेज़ काम: दिग्गजों का कहना है कि, कंपनी ने अपनी डिलीवरी की रफ़्तार तेज कर दी है, जिससे काम जल्दी पूरा हो रहा है और काम का पैसा भी उन्हें जल्दी मिल रहा है।
आसान शब्दों में कहे तो, सभी दिग्गज एक्सपर्ट्स का यही मानना है कि, कंपनी की कमाई और काम करने की रफ़्तार काफी अच्छी है। हाल ही में शेयर में जो गिरावट आई है, वह निवेश का सुनहरा मौका है और लंबे समय में ये शेयर ₹82 तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
