WAA Solar की Q2 FY26 में हालत खराब! मुनाफा 79% गिरा, बिक्री में भी बड़ी गिरावट

WAA Solar Ltd: सोलर पावर जनरेशन के कारोबार में लगी गुजराती कंपनी वा सोलर लिमिटेड ने कल अपने 30 सितंबर 2025 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। नतीजों उम्मीद से काफी कमजोर आने के चलते, आज वा सोलर के शेयरों में 2.25% की गिरावट आई और ये 59 रुपए पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर सिर्फ ₹78.3 करोड़ हुआ।

वा सोलर के तिमाही नतीजों में बड़ी गिरावट (WAA Solar Q2 FY26 Results)

वा सोलर ने अपने तिमाही नतीजों में काफी खराब प्रदर्शन किया। पिछले साल की तुलना में इस साल की तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफ़ा (Net Profit) केवल ₹1.82 करोड़ रह गया जो पिछली बार को ₹7.26 करोड़ था। मतलब वा सोलर के मुनाफे में सीधे सीधे 79% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

कमाई यानी बिक्री की बात करें तो, ये भी कुछ खास नहीं रही। सितंबर 2024 के नतीजों में जहां ये ₹13.86 करोड़ थी, वह इस तिमाही (सितंबर 2025) में तकरीबन ₹5 करोड़ से घटकर महज ₹8.81 करोड़ रह गई। हालांकि इस दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन (OPM) में सुधार हुआ है।

Suzlon Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयर 6% टूटे, शानदार तिमाही नतीजों के बाद भी आई गिरावट; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Waa Solar Ltd के नेट प्रॉफिट और बिक्री में गिरावट के बावजूद, ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM %) 40.84% से बढ़कर 72.19% हो गया है, जो कंपनी के लागत नियंत्रण में सुधार को दिखाता है।

शेयरों का हाल

कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत CMP) ₹59.0 है। जो अपने बुक वैल्यू (Book Value) ₹1400से काफी कम है। शेयर अपने बुक वैल्यू से 0.42 गुना पर ट्रेड कर रहा है। रिटर्न की बात करें तो, वा सोलर ने पिछले पांच सालों में 210% का रिटर्न दिया है। वही इस साल YTD में शेयर करीब 50% निगेटिव रिटर्न दे चुका है।

सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी का मुनाफा हुआ 3.5 गुना, EBITDA हुआ डबल, अब बायर्स की बढ़ी रुचि, शेयर 4% तक उछले

कंपनी का कारोबार

2009 में बाजार में उतरी WAA Solar Ltd कंपनी Madhav Power Pvt. Ltd. की सहायक कंपनी है। जो खुद के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स लगाती हैं और उससे निर्मित बिजली को बेच कर मुनाफा कमाती है। कंपनी EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) सेगमेंट में भी उतरने की योजना बना रही है।

इस छुटकू सोलर पैनल बनाने वाली Solex Energy कंपनी पर लट्टू हुए FIIs, DIIs; अब शेयर में लगा 5% अपर सर्किट

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment