ब्रेकिंग न्यूज़: Suzlon Energy ने शेयरधारकों को भेजा अर्जेंट मेल! 12 दिसंबर को होगी बड़ी बैठक, आप भी पढ़े

Suzlon Energy: हवा से बिजली बनाने वाली दिग्गज भारतीय कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने अपने इक्विटी शेयरधारकों को एक अर्जेंट मेल भेजा है।। कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), अहमदाबाद बेंच के निर्देश पर एक अहम बैठक 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की है और ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के ज़रिए होने वाली है।

क्या है बैठक में खास

सुजलॉन ने 8 नवंबर 2025 को जारी किए इस मेल के ज़रिए शेयरधारकों को सूचित किया कि ” इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी के वित्तीय रिज़र्व्स के पुनर्गठन (Scheme of Arrangement for Reorganisation and Reclassification of Reserves) के एक अहम प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंज़ूरी लेना है। यह बैठक कंपनी 12 दिसंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे आयोजित करने वाली है, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) जरिए होना अनुमोदित है।

इस बैठक का उद्देश्य कंपनी के वित्तीय रिज़र्व्स के पुनर्गठन से जुड़ी योजना को मंजूरी देना है और ये मंजूरी की पूरी प्रक्रिया कंपनी अधिनियम, 2013 की धाराओं 230, 231, 52 और 66 के तहत की जा रही है। इस प्रस्ताव को पहले शेयरधारकों द्वारा मंजूरी मिलना और फिर NCLT और अन्य नियामक संस्थाओं द्वारा मंजूरी मिलना आवश्यक होगा। बता दें कि, वित्तीय रिज़र्व्स के पुनर्गठन से जुड़ी योजना को मंजूरी मिलने के लिए बैठक आयोजित करने का आदेश NCLT, अहमदाबाद बेंच ने 30 अक्टूबर 2025 को ही दिया था।

‘रिज़र्व्स का पुनर्गठन’ क्या है?

रिज़र्व्स का पुनर्गठन आसान शब्दों में कहा जाए तो, यह कंपनी के बही-खातों (Balance Sheet) को ठीक करने का एक आंतरिक (Internal) वित्तीय कदम होता है। इस कदम से कंपनी को अपनी वित्तीय स्थिति को और अधिक साफ सुथरी बनाने में और भविष्य के लिए पूंजी की बेहतर व्यवस्था करने में मदद करती है। यह मामला वित्त से जुड़ा होने के कारण ही इस प्रस्ताव को अंतिम रूप से लागू करने से पहले शेयरधारकों, NCLT और अन्य नियामक संस्थाओं से मंज़ूरी लेना ज़रूरी होता है।

Suzlon Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयर 6% टूटे, शानदार तिमाही नतीजों के बाद भी आई गिरावट; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

वोटिंग और अहम तारीखें

इस अहम प्रस्ताव पर अपने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए वोटिंग की सुविधा सभी के लिए है। इसलिए सभी शेयरधारक ईमेल के ज़रिए सूचना और ई-वोटिंग के निर्देश भेजे।

ईमेल में जानकारी दी गई है कि, वोटिंग के लिए कट-ऑफ डेट 5 दिसंबर 2025 है और इसके लिए ई-वोटिंग 9 दिसंबर 2025 (सुबह 9:00 बजे) शुरू होगी, जो 11 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे) समाप्त हो जाएगी।

ऐसे में जिन शेयरधारकों के ईमेल पते KFin Technologies, NSDL या CDSL में रजिस्टर्ड हैं, सिर्फ उन्हें ही कंपनी की तरफ से नोटिस और वोटिंग डिटेल्स भेजी जा रही है। जो सदस्य रिमोट ई-वोटिंग नहीं कर पाएंगे, वे बैठक के दौरान भी अपना वोट डाल सकते हैं। कंपनी का यह कदम suzlon energy के प्रबंधन द्वारा कंपनी के आंतरिक वित्तीय ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

ये PSU Green Energy कंपनी जुटाएगी ₹1500 करोड़! 10 साल की NCDs जारी, निवेश करने वालों को मिलेगा 7.01% सालाना ब्याज

💥 539% का छप्परफाड़ मुनाफा! #सुजलॉन एनर्जी के Q2 नतीजे ने तोड़े 30 साल के रिकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment