ये PSU Green Energy कंपनी जुटाएगी ₹1500 करोड़! 10 साल की NCDs जारी, निवेश करने वालों को मिलेगा 7.01% सालाना ब्याज

NTPC Green Energy: देश की जानीमानी रिन्यूएबल एनर्जी PSU कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने अपने महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द पूरा करने करने के लिए 1500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का फैसला किया है। कंपनी यह फंड NCDs यानी Non Convertible Debentures बेचकर जुटाने वाली है।

एनटीपीसी ने कहा कि, ये NCDs 11 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे और इसमें निवेश करने वाले लोगों को कंपनी सालाना आधार पर 7.01% का ब्याज देगी और इसकी अवधि 10 साल 1 दिन होगी, यानी ये 12 नवंबर 2035 तक चलेंगे।

NCDs से जुटाए गए पैसे किस काम आएंगे?

एनटीपीसी ग्रीन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यह पैसे कंपनी अपने नए ग्रीन एनर्जी (Renewable Energy India) प्रोजेक्ट्स में लगाएंगी। साथ ही जो प्रोजेक्ट्स पहले से चल रहे हैं उनमें तेजी लाने के लिए भी खर्च करेगी। साथ ही कंपनी इन पैसों का उपयोग अपनी दूसरी सब्सिडियरी कंपनियों को लोन देने में भी इस्तेमाल करने वाली है।

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटेगा सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी का यह शेयर, अब तक दे चुका है 6000% का रिटर्न

NCDs क्या होते हैं?

इसे आसान तरीके से हम एक प्रकार का लोन समझ सकते हैं। जिसे कंपनी लोगों द्वारा लेती हैं और जो लोग कंपनी को पैसे देते उन्हें कंपनी उनके पैसों ब्याज भी देती है। लेकिन ये शेयर की तरह कंपनी के हिस्सेदारी में नहीं बदलते।

NTPC Green Q2 Results: मुनाफा 131% बढ़कर ₹88 करोड़, कंपनी ने दर्ज किए शानदार नतीजे

निवेशकों की नज़र NTPC पर

एक बड़ी और सरकारी PSU कंपनी होने के कारण NTPC Green Energy निवेशकों की पहली पसंद है। और अब इस अपडेट के बाद NTPC Share News एक बार फिर चर्चाओं में आई है।

Suzlon Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयर 6% टूटे, शानदार तिमाही नतीजों के बाद भी आई गिरावट; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment