Suzlon Energy shares price: दूसरी तिमाही Q2 FY26 के शानदार नतीजे आने के बाद भी सुजलॉन शेयर में 6% की गिरावट आई! क्या यह खरीदने का मौका है? क्योंकि JM Financial ने दिया ₹70 का टारगेट, जबकि Motilal Oswal ने दिया ₹74 का लक्ष्य। जानें एक्सपर्ट्स की राय और Suzlon share price target।
Suzlon Energy shares price: आज 7 नवंबर हफ्ते के आख़िरी दिन को सुजलॉन एनर्जी के शेयर बाजार खुलते ही 6 प्रतिशत तक गिरकर 57.56 रुपये के लेवल पर आ गए। शेयरों में आई इस गिरावट के चलते बाजार में हड़कंप मच गया। क्योंकि दूसरी तिमाही Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी शेयर में ऐसी गिरावट ने सबको हैरत में डाल दिया। ऐसे में सभी के दिमाग में एक ही सवाल बार बार उठ रहा है कि, अब सुजलॉन एनर्जी शेयर को खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
क्योंकि सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट आने के बावजूद भी कई बड़े ब्रोकरेज फर्म्स इस शेयर को लेकर बुलिश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसके टारगेट प्राइस (लक्ष्य मूल्य) को भी उल्टा और बढ़ा दिया है।
मजबूत तिमाही नतीजे
हाल ही में सुजलॉन ने अपने दूसरी तिमाही Q2 FY26 के नतीजें में शानदार प्रदर्शन करते हुए, अपने ही 30 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस तिमाही में सुजलॉन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर कई गुना बढ़कर 1,278 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साथ ही कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 85% उछलकर 3,870 करोड़ रुपये पहुंच गया। अब बात करें EBITDA की , तो इसी दौरान कंपनी का EBITDA 145% बढ़कर 720 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन भी 460 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 18.6% पर पहुंच गया।
ऑर्डर बुक और भविष्य की रणनीति
दूसरी तिमाही Q2 FY26 Results के जानकारी के आधार पर कंपनी के पास 6,222 मेगावॉट (MW) के बड़े ऑर्डर बुक थे। अब कंपनी का टारगेट FY26 खत्म होने तक कम से कम 1,500 मेगावॉट क्षमता स्थापित करने का है। लेकिन इसमें कुछ चुनौतियां भी हैं। जैसे ग्रिड कनेक्टिविटी और ज़मीन अधिग्रहण की चुनौतियां। हालांकि इन चुनौतियों से निपटने के लिए कंपनी अपनी सेवाओं को ज़मीन अधिग्रहण के साथ जोड़ कर आगे बढ़ रही है।
शेयर में गिरावट क्यों आई?
सुजलॉन के मजबूत तिमाही नतीजे, ऑर्डर बुक और भविष्य की रणनीति को देखते हुए शेयरों में उछाल आना चाहिए था, लेकिन शेयरों में गिरावट आई। विशेषज्ञों की माने तो, इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह मुनाफ़ावसूली (Profit Booking) हो सकती है। निवेशक अच्छे नतीजों के बाद मुनाफ़ा निकालकर साइड होना पसंद करते हैं।
ब्रोकरेज फर्मों की राय
6% के गिरावट के बावजूद भी दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने इसे BUY रेटिंग दी है और अपने टारगेट को भी बढ़ाया है।
- Motilal Oswal ने सुजलॉन एनर्जी शेयर पर अपनी BUY रेटिंग दी और अनुमान लगाया है कि, कंपनी FY26 में 2.5 GW और FY27 में 3.4 GW डिलीवरी दे सकती है। इन्होंने अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 74 रुपए कर दिया है।
- JM Financial ने भी सुजलॉन एनर्जी शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए कहा कि कंपनी की ग्रिड और ज़मीन से जुड़ी समस्याएँ इसकी ग्रोथ में बाधा बनाती रहेंगी, लेकिन कंपनी की क्षमता को देखते हुए इसे खरीदना सही है। इन्होंने भी अपना टारगेट प्राइस 70 रुपए रखा है।
- Nuvama ने कहा है कि, कंपनी आने वाले समय में ₹2,000 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स लाभ (DTA) बना सकती है। इन्होंने इसे होल्ड की रेटिंग दी है और कहा है कि, शेयर जल्द ही 66 रुपए के उनको टारगेट को पूरा करेगा।
शेयरों का हाल
सुजलॉन ने मंगलवार को अपने सितंबर तिमाही नतीजे जारी किए थे। नतीजे काफी शानदार थे फिर भी शेयर में उछाल आने की जगह गिर गए और वे 61.05 रुपये से सीधे 57.56 रुपये तक आ गए। साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 80,000 करोड़ रुपये से गिरकर 78,000 करोड़ रुपये पर आ गया है। लेकिन फिर भी इसके शेयर एक महीने में 8% की बढ़त बना चुके हैं। पिछले पांच सालों में इसके शेयरों ने निवेशकों को तकरीबन 2,050% का शानदार रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
