Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटेगा सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी का यह शेयर, अब तक दे चुका है 6000% का रिटर्न

Stock Split: सोलर बिजली बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) ने अपने शेयर होल्डर्स को दोगुना तोहफा दिया। दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे पेश करने के बाद अब वेबसोल एनर्जी सिस्टम ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत कंपनी ने कहा कि, इससे शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 कर दी जाएगी। Stock Split को लेकर कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि, इस कदम के बाद उनके शेयर ज्यादा सस्ते और किफायती हो जाएंगे, जिससे आम और छोटे निवेशक भी आसानी से इसमें अपनी पूंजी निवेश कर सकेंगे।

वेबसोल एनर्जी स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

बीएसई को दिए एक्सचेंज फाइलिंग में Websol Energy System Limited ने बताया कि, कंपनी के बोर्ड मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट के लिए 14 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर मंज़ूरी दे दी है।

ऐसे में अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो, आपके लिए ये एक अच्छा मौका है कम पैसों में ज्यादा शेयर खरीदने का। मतलब यदि आप वेबसोल एनर्जी के मौजूदा भाव से 100 शेयर खरीदकर उन्हें होल्ड करते हैं तो, stock split के बाद रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर 2025 को आपके पास कुल 1,000 शेयर हो जाएंगे।

Q2FY26 में भी दमदार प्रदर्शन

Stock Split की रिकॉर्ड डेट का ऐलान करने के साथ-साथ कंपनी ने अपने Q2FY26 के वित्तीय परिणाम (Financial Results) भी पेश किए, जो काफी मज़बूत रहे।

दूसरी तिमाही Q2 FY26 में कंपनी के कमाई में सालाना आधार पर 16.67% की बढ़ोतरी देखने को मिली। जहां पिछले साल के समान तिमाही में कंपनी की कमाई जहां ₹144 करोड़ थी वह इस तिमाही में बढ़कर ₹168 करोड़ पर पहुंची।

शुद्ध लाभ की बात करें तो, कंपनी का शुद्ध लाभ भी सालाना आधार बढ़ते हुए दिखा है। जहां पिछले साल के दूसरी तिमाही Q2 FY25 में यह ₹42 करोड़ था, वह इस तिमाही Q2 FY26 में 9.52% से बढ़कर ₹46 करोड़ पर पहुंचा। EBITDA भी 14.3% की ग्रोथ के साथ ₹63 करोड़ से ₹72 करोड़ पर पहुंचा। प्रति शेयर कमाई (EPS) भी ₹9.67 से बढ़कर ₹10.67 हुई।

6,000% से अधिक चढ़ गया वेबसोल एनर्जी शेयर

वेबसोल एनर्जी उन कंपनियों में शामिल रही जिसने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया। जी हां! वेबसोल एनर्जी शेयर के पिछले पांच साल के दौरान 6,000% से ज्यादा का मुनाफा कमा कर दे चुका है। पांच साल पहले इस स्टॉक की कीमत महज 19 रुपये थी। जो लगातार बढ़ते हुए आज 1337 पर आ पहुंची हैं।

यदि पांच साल पहले आपने 1 लाख रुपए में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 19 रुपए के भाव से खरीदे होते, तो आज 5 साल बाद आपके 1 लाख रुपए 61 लाख रुपए बन जाते। स्टॉक स्प्लिट को लेकर कंपनी ने बताया है कि, स्टॉक स्प्लिट करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य उनके शेयरों की उपलब्धता बढ़ाना और निवेशकों का दायरा और व्यापक करना है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment