1 लाख के बन गए 84 लाख! पर Q2 नतीजों के बाद धड़ाम हुआ यह मल्टीबैगर सोलर शेयर

Websol Energy System Q2 Results: एक समय पर छप्परफाड़ मुनाफा कमा कर देने वाले वाला वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स (Websol Energy System) में आज भारी गिरावट देखने को मिली। जिन निवेशकों ने इस शेयर में 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए थे, वह 84 लाख रुपये से ज्यादा के मालिक बन गए थे।

लेकिन कल यानी सोमवार, 3 नवंबर को आए दूसरी तिमाही Q2 FY26 नतीजों के बाद इस मल्टीबैगर सोलर शेयर को बड़ा झटका लगा और इस शेयर की कीमत 4.61% तक गिर गई। हालांकि बाजार बंद होने तक शेयर में थोड़ी रिकवरी आई और शेयर आज मंगलवार को 3.79% की गिरावट के साथ ₹1211.90 पर बंद हुआ।

शेयर गिरने की क्या है बड़ी वजह?

वेबसोल एनर्जी के शेयरों में आई इस गिरावट की बड़ी वजह दूसरी तिमाही Q2 में तिमाही दर तिमाही आधार पर आए कमजोर नतीजे हैं। हालांकि साल दर साल के आधार पर कंपनी के नतीजे काफी शानदार रहे।

मीट्रिक (रु. करोड़)पिछली तिमाही (Q1 FY26)इस तिमाही (Q2 FY26)गिरावट (QoQ)
कुल कमाई (राजस्व)219 करोड़168 करोड़23.1% कम
शुद्ध मुनाफा (PAT)67 करोड़46 करोड़31.1% कम

उम्मीद से कम प्रदर्शन: ग्रीन एनर्जी सेक्टर से जुड़े सोलर सेक्टर में इतनी तेजी होने के बावजूद, वेबसोल एनर्जी कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 31.1% गिर गया। जहां एक और बाकी इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो, बाजार को इस कंपनी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

मार्जिन पर दबाव: कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में गिरावट के अलावा इस तिमाही में कंपनी का मार्जिन (कमाई का प्रतिशत) भी कम हो गया, जो बताता है कि कंपनी को अब मुनाफा कमाने में थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

5 साल में ₹1 लाख कैसे बने ₹84 लाख?

सरकार का मजबूत सपोर्ट और ग्लोबल मार्केट का रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर सकारात्मक रुख के चलती वेबसोल एनर्जी के शेयरों ने लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने इस कंपनी के शेयरों में ₹1 लाख लगाए थे, वे निवेशक आज ₹84 लाख के मालिक बन चुके हैं। इसके पीछे की वजह पिछले कुछ सालों में सौर ऊर्जा के बढ़ते क्रेज के कारण कंपनी के शेयर का रॉकेट की तरह भागना था।

ऐसे में जब कोई शेयर महज पांच साल की अवधि में इतना शानदार रिटर्न कमा कर देता हो, ऐसे शेयर में छोटी सी भी बुरी खबर आने पर भी मुनाफावसूली (Profit Booking) हावी हो जाती हैं, जिससे शेयर नीचे आ जाता है।

ट्रेडर्स के लिए क्या है संकेत?

दूसरी तिमाही Q2 FY26 के नतीजों के बाद Websol Energy System में आई यह गिरावट उन ट्रेडर्स के लिए एक अलर्ट है जो शॉर्ट टर्म में पैसा लगाते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि, शेयर में आई इस तेज गिरावट के बाद टेक्निकल एनालिसिस करने वाले ट्रेडर के लिए ये समय मुश्किल वाला हो सकता है। उन्हें अब शेयर पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए और सही चैनल बनने पर ही दाव लगाना चाहिए।

💥 539% का छप्परफाड़ मुनाफा! #सुजलॉन एनर्जी के Q2 नतीजे ने तोड़े 30 साल के रिकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

सोर्स: capital market

Leave a Comment