ACME Solar Holdings Q1 FY26 Results में कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया। जहां पिछले साल के समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ 1 करोड़ रुपए था। याने सीधे सीधे एक्मे सोलर होल्डिंग्स का मुनाफा 9,319% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने कल शुक्रवार 25 जुलाई को बाजार बाजार बंद होने के बाद पहली तिमाही Q1 FY26 Results घोषित किए। एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने इस चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार ग्रोथ दर्ज की। ACME Solar Holdings Q1 FY26 Results में कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया। जहां पिछले साल के समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ 1 करोड़ रुपए था। याने सीधे सीधे एक्मे सोलर होल्डिंग्स का मुनाफा 9,319% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि, उच्च राजस्व और बेहतर परिचालन क्षमता के कारण ही कंपनी का लाभ बढ़ा है।
राजस्व की बात करें तो, एक्मे सोलर होल्डिंग्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक्मे सोलर का कुल राजस्व 72 प्रतिशत बढ़कर 584 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की समान तिमाही में यह 340 करोड़ रुपये था। यानी इसमें भी करीब 244 करोड़ की शानदार बढ़त हुई है।
क्या कहा एक्मे सोलर होल्डिंग्स के चेयरमैन ने
शानदार नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए एक्मे सोलर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि, उन्हें कंपनी के शानदार नतीजे पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि, उन्हें एक्मे सोलर होल्डिंग्स के दीर्घकालिक विकास यात्रा पर पूरा यकीन है और वे सभी संबंधित पक्षों को को स्थायी मूल्य देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि, उन्होंने पहली तिमाही में 350 मेगावाट की परियोजनाएं शुरू करने का भी जिक्र किया है। जिसकी परिचालन क्षमता 2,890 मेगावाट है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही से 115.7 प्रतिशत अधिक है।
हाल ही में मिला है प्रोजेक्ट
हाल ही में ACME Solar Holdings को सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) से दो बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं (Battery Energy Storage Projects) मिली हैं। ये प्रोजेक्ट कुल 275 मेगावाट / 550 मेगावाट-घंटे क्षमता के हैं।
एक्मे सोलर होल्डिंग्स को ये दोनों काम 24 जून 2025 को नीलामी के ज़रिए मिले, जिसमें
- एक प्रोजेक्ट 50 मेगावाट / 100 मेगावाट-घंटे के लिए ₹2,10,000 प्रति मेगावाट प्रति माह
- और दूसरा प्रोजेक्ट 225 मेगावाट / 450 मेगावाट-घंटे के लिए ₹2,22,000 प्रति मेगावाट प्रति माह की दर से एवार्ड किया गया।
बता दें कि, एक्मे सोलर होल्डिंग्स को को मिले ये काम केंद्र सरकार की वीजीएफ (VGF) यानी व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना के तहत मिले हैं। जिससे रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और सहयोग मिलता है।
ACME Solar Holdings Share Performance
शेयर की बात करें तो, ACME Solar Holdings Share शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते शुक्रवार को बुरी तरह ढह गया। शुक्रवार 25 जुलाई को एक्मे सोलर होल्डिंग्स शेयर 2.94% की गिरावट के साथ 271.80 रुपए पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई क्रमश: 167.55 और 304.15 रुपये है। एक्मे सोलर होल्डिंग्स शेयर एक महीने में 9% का रिटर्न दे चुका है, वहीं इस साल YTD में शेयर 14.77% का रिटर्न दे चुका है।
ACME Solar VS Oriana Power: BESS मार्केट में कौन है आगे, किसने दिया बेहतर रिटर्न?
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। ACME Solar share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।
