ACME Solar Holdings share ने शुक्रवार को 52 वीक हाई को तोड़कर नया 304 रुपए का हाई छुआ। ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹325 का टारगेट दिया है। जानें शेयर में कितनी और तेजी बाकी है
बीते हफ्ते ACME Solar holding Share ने अच्छी तेजी दिखाई और ये ये अपने 52 वीक हाई को ब्रेक कर शुक्रवार को ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। लिस्टिंग के बाद एक्मे सोलर होल्डिंग्स शेयर ने 4 दिसम्बर 2024 को 292.40 रुपए का 52 वीक हाई बनाया था जहां से एक्मे सोलर होल्डिंग्स शेयर में गिरावट का दौर शुरू हुआ और इसने 28 जनवरी 2025 को 168 रुपए का 52 वीक लो छुआ। जहां से शेयर ने अच्छी रिकवरी दिखाई और करीब 6 महीने बाद शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को शेयर ने अपने पिछले 52 वीक हाई को ब्रेक कर नया 304 रुपए का 52 वीक हाई बनाया।
IPO के बाद पहली बार इतनी मजबूती
गौरतलब है कि ACME Solar Holdings ने नवंबर 2024 में शेयर बाजार में एंट्री ली थी। तब एक्मे सोलर होल्डिंग्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹289 प्रति शेयर रखा गया था। तब से अब तक पहली बार शेयर ने इतनी मजबूती के साथ 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को पार किया है। एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने 28 जनवरी 2025 को 168 रुपए का 52 वीक लो छुआ था, जहां से मजबूत रिकवरी दर्ज करते हुए इसने 75% की मजबूती दिखाई।
ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने दी BUY रेटिंग
गुरुवार, 10 जुलाई को 9% से अधिक तेजी दर्ज करने के बाद शेयर ने ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल का भी ध्यान खींचा। और उन्होंने शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए “BUY” रेटिंग दी थी और ₹325 का टारगेट प्राइस बताया था। ब्रोकरेज का मानना है कि एक्मे सोलर होल्डिंग्स शेयर यहां से और 15% तक चढ़ सकता है। ऐसे में ये एक अच्छा मौका है उन निवेशकों के लिए है जो शॉर्ट टर्म में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं।
BESS डील से बढ़ा ACME Solar Holdings share में निवेश का कॉन्फिडेंस
बीते हफ्ते आई तेजी के पीछे कंपनी की हालिया बड़ी डील को बताया जा रहा है। खबर है कि, एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने Trina Energy और Zhejiang Narada से 3.1 GWh से ज्यादा की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का ऑर्डर दिया है। और कंपनी द्वारा दिया गया ये ऑर्डर अब तक का बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है। यह डील कंपनी की FDRE और बैटरी आधारित रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में मदद करेगी।
क्या एक्मे सोलर होल्डिंग्स का शेयर खरीदना चाहिए?
जी हां, एक्मे सोलर होल्डिंग्स का शेयर खरीदना चाहिए। क्योंकि ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल की BUY रेटिंग और 52 वीक हाई को ब्रेक करना और वो भी मजबूत वॉल्यूम के साथ इस ओर इशारा करता है कि, शेयर में आगे और तेजी आ सकती है। ऐसे में शेयर से निवेशक कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। ACME Solar holding share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।