Inox, Waaree या Suzlon Energy – किसकी है सबसे मजबूत फाइनेंशियल सेहत? लगातार घटा रहीं हैं कर्ज; जानें टॉप 5 ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स का हाल

पिछले कुछ सालों से ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स ने निवेशकों अच्छा रिटर्न दिया है। बिजली की बढ़ती मांग के चलते उन शेयरों में निवेश करना बेहतर माना जाता है, जिनका कर्ज कम होता है। Suzlon Energy, Inox Green Energy, Waaree Energies जैसी कंपनियों ने अपने डेट-टू-इक्विटी रेशियो में काफी सुधार किया है। निवेश के लिहाज से निवेशकों के लिए ये कंपनियां काफी अहम हो सकती हैं।


ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स: पिछले कुछ सालों से ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स ने निवेशकों काफी मालामाल कर दिया है। आज के समय में बिजली बढ़ती मांग और सरकार के विजन के चलते सोलर, विंड और हाइड्रो जैसे रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है। ऐसे ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स निवेशकों की रडार पर आज भी है। निवेशक अभी भी आशावान है और वे ऐसी कंपनियों के स्टॉक के तलाश में हैं जिन पर कर्ज कम है।

निवेशकों को अभी भी उम्मीद है कि, कम कर्ज वाली कंपनियां आगे चलकर अच्छा फायदा दे सकती हैं। क्योंकि उनका फाइनेंस मजबूत होता है। तो चलिए जानते हैं आज के इस रिपोर्ट में Inox, Waaree या Suzlon Energy जैसे ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स के बारे जिनपर कर्ज कम है, या ना के बराबर कर्ज है।

1. Suzlon Energy Limited: कर्ज लगभग खत्म, फाइनेंशियल ग्रोथ जबरदस्त

शेयर बाजार की सबसे चर्चित और की भरोसेमंद कंपनी Suzlon Energy Limited एक समय पर 13,210 करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबी हुई कंपनी थी। जिसके चलते इसका स्टॉक भी लगातार गिरावट दर्ज कर रहा था। और पांच साल पहले तो ये स्टॉक 1.50 रुपए तक आ पहुंचा था। लेकिन Suzlon Energy Limited के मैनेजमेंट टीम के लगन ने कर्ज मुक्त करने के अपने काम में बदलाव किया और अब मार्च 2025 तक कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो मात्र 0.05 रह गया। यानी Suzlon Energy Limited ने 5 साल में अपना कर्ज 13,210 करोड़ रुपये से घटाकर सिर्फ 323 करोड़ रुपये कर दिया है। जो दिखाता है कि कंपनी तेजी से कर्जमुक्त हो रही है। और अब अच्छे नतीजों के चलते इसमें और कमी आ सकती है। साथ ही कंपनी का शेयर भी पिछले पांच सालों में 1.50 रुपए से बढ़कर 70 रुपए के पार पहुंच गया है।

लेन-देन मामले में Suzlon Energy को SEBI ने दी क्लीन चिट! इल्ज़ाम गलत साबित हुए, साथ में बड़ा खुलासा हुआ

2. Inox Green Energy Services: कम कर्ज वाली मजबूत सर्विस कंपनी

यदि आप शेयर बाजार में लंबे समय से जुड़े हैं तो आप तो ये जानते ही होंगे कि, Inox Green energy जो Inox Wind की सहायक कंपनी है। उसका अब डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.09 है। इस कंपनी पर भी एक समय पर 1,085 करोड़ रुपये का कर्ज था। जो अब पांच साल में घटकर 2025 में सिर्फ 181 करोड़ रुपये रह गया है। पांच साल पहले Inox Green Energy share का भाव 40 रुपए पर था। कर्ज घटने के साथ साथ इसका भाव भी बढ़ता गया और ये पांच साल 40 रुपए से बढ़कर 220 रुपए के हाई पर पहुंचे।

इनॉक्स ग्रीन एनर्जी की हवा निकली! EBIT बढ़ा पर बिक्री गिरी, निवेशकों में मचा हड़कंप | Inox Green Energy

3. Waaree Energies Limited: सोलर की रानी, फाइनेंस में शानदार बैलेंस

देश की टॉप सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनी Waaree Energies Limited का मार्च 2025 में डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.13 रहा। हालांकि कंपनी का कर्ज 1,199 करोड़ तक पहुंच गया है। लेकिन Waaree Energies Limited बैलेंस शीट भी उतनी ही दमदार रही। कंपनी का उसके कर्ज से काफी अधिक बढ़ चुका है। कंपनी के पास अभी फिलहाल 9,192 करोड़ रुपये तक का रिजर्व्स है। यानी कंपनी चाहे तो तो कभी भी एक ही झटके में अपना कर्ज चुका कर कर्ज मुक्त हो सकती हैं। ऐसे में यह स्टॉक लॉन्ग टर्म के लिए बेस्ट ग्रीन एनर्जी शेयर माना जा सकता है।

बाजार बंद होते ही Waaree Energies की लगी लॉटरी! कंपनी को अमेरिका से मिला 540 MW का सोलर मॉड्यूल ऑर्डर

4. Inox Wind Limited: बढ़ता कर्ज, लेकिन बैलेंस में सुधार

चौथी सबसे कम कर्ज वाली ग्रीन एनर्जी कंपनी Inox Wind Limited है। इस कंपनी का मार्च 2025 में डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.30 रहा। हालांकि पिछले तिमाही की तुलना में इस तिमाही में इसमें थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन साथ ही कंपनी का रिजर्व्स भी बढ़ा है। ऐसे में Inox Wind Limited स्टॉक स्थिर ग्रोथ के साथ मिड टर्म निवेशकों के लिए सही हो सकता है। आप इसमें निवेश को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं।

आईनॉक्स विंड एनर्जी का आईनॉक्स विंड में मर्जर के बाद कंपनी का 2050 करोड़ का कर्ज साफ, देखिये शेयर प्राइस पर असर

5. Orient Green Power: फोकस्ड रिडक्शन इन डेट

सबसे कम कर्ज वाली पांचवीं कंपनी  चेन्नई की Orient Green Power है। इस कंपनी ने काफी मेहनत और अच्छे रणनीति के साथ अपने कर्ज को 1,353 करोड़ से घटाकर 552 करोड़ रुपये कर दिया है। पांच साल पहले मार्च 2021 में Orient Green Power का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 2.58 था जिसे कंपनी ने साल दर साल YoY घटाकर मार्च 2025 में डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.51 तक लाया। हालांकि फिर भी ये सेगमेंट में अन्य कंपनियों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन लगातार सुधार जारी है। Orient Green Power share पिछले पांच सालों में 545% का रिटर्न दे चुका है और अब ये 14.30 रुपए के आस पास कारोबार कर रहा है।

Suzlon Energy को छोड़ो, देखो इस ₹14 के Penny Stock को – मल्टीबैगर बनने को तैयार, जानें डिटेल्स

इनमें से कौन है सबसे मजबूत ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स ?

अभी हमने कर्ज के आधार पर अच्छे शेयर की बात की लेकिन अगर बात की जाए Green Energy Stocks में सबसे मजबूत बैलेंस शीट की, तो Suzlon Energy और Inox Green Energy सिर्फ ये स्टॉक इस रेस में सबसे आगे नजर आते हैं। कम कर्ज, लगातार सुधार और स्टेबल बिजनेस मॉडल उन्हें निवेश के लिए बेहतरीन बनाते हैं। और एक इस रेस में हम Waaree Energies stock को भी जोड़ सकते हैं। इसकी भी फाइनेंशियल स्ट्रेंथ भी दमदार है। ऐसे में अगर आप ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश की सोच रहे हैं, तो इन कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

सोर्स: Money9,

Leave a Comment