FTSE Index Rejig से चमकेंगे NTPC Green Energy और Waaree Energies के शेयर, इनफ्लो की हो सकती है बाढ़!

FTSE Index rejig के बदलाव में NTPC Green Energy और Waaree Energies को मिलेगा भारी इनफ्लो। Waaree को $49M और NTPC Green को $22M का अनुमानित निवेश मिल सकता है। जानिए कब से शुरू होंगे इनफ्लोज। पढ़े पूरी खबर


FTSE Index rejig: सीएनबीसी टीवी18 की खबर सामने आई है कि, लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) के इंडेक्स में होने वाले बदलाव से भारत की दो दिग्गज ग्रीन एनर्जी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर NTPC Green Energy और Waaree Energies को, क्युकी इस बदलाव से इन दोनों कंपनियों को ग्लोबल रीक्लासिफिकेशन से जबरदस्त फंड इनफ्लो मिलने वाला है। ऐसी खबर है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स बताती हैं कि, FTSE Index Rejig की वजह से Waaree Energies को करीब $49 मिलियन यानी भारतीय रुपयों में लगभग ₹400 करोड़ का इनफ्लो मिल सकता है, जो वारी एनर्जीज स्टॉक के लिए बड़ी सकारात्मक खबर है। वहीं NTPC Green Energy को भी FTSE Index Rejig की वजह $22 मिलियन यानी 190.50 करोड़ रुपए का इनफ्लो मिलने का अनुमान है, जिससे स्टॉक में तेजी का माहौल बन सकता है।

ग्लोबल फंड्स की नजर में ग्रीन एनर्जी सेक्टर

FTSE Index में वेटेज मिलने का मतलब है कि इन कंपनियों के स्टॉक्स अब ग्लोबल पैसिव फंड्स में शामिल होंगे। ये फंड्स उन कंपनियों में निवेश करते हैं जो इंडेक्स में आती हैं। इससे संबंधित कंपनियों के शेयरों में डिमांड बढ़ती है और कीमतों में उछाल आता है।

NTPC Green Energy की पॉजिशन

भारत सरकार की सबसे बड़ी पावर कंपनी NTPC की सस्टेनेबल और रिन्यूएबल एनर्जी पर केंद्रित इकाई NTPC Green Energy अपने लिस्टिंग से ही लगातार चर्चा में है। अभी स्टॉक अपने 52 week high से 30% नीचे कारोबार कर रहा है। NTPC Green Energy के मार्केट कैप की बात करें तो, कंपनी का मार्केट कैप 87,976 cr का है। तथा ये एक मिड कैप कंपनी में गिनी जाती है।

NTPC Green Energy Share में मचा तहलका! ब्रोकिंग फर्म की सलाह के बाद शेयर खरीदने के लिए निवेशकों की लगी लाइन

Waaree Energies – सोलर सेक्टर का राइजिंग स्टार

Waaree Energies भारत की प्रमुख सोलर पैनल निर्माता कंपनी है और इसके प्रोजेक्ट्स देशभर में फैल हुए हैं। वारी एनर्जीज के पास अभी फिलहाल 47,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है जिसमें से 57% ऑर्डर बुक विदेशों से मिला हुआ है। ऐसे में FTSE Index Rejig के के चलते वारी एनर्जीज को नया जोश देखने को मिल सकता है।

MSCI इंडेक्स में हो सकती है Waaree Energies की एंट्री! विदेशी निवेशकों से आ सकता है ₹7,000 करोड़ का जबरदस्त फंड

हर घर मुफ्त बिजली योजना के तहत Urja Global को मिला राष्ट्रीय पंजीकरण, शेयर में आ सकता है उछाल

FTSE Index Rejig इनफ्लो कब से शुरू होगा?

खबर के मुताबिक, FTSE इंडेक्स में बदलाव की घोषणा आज शुक्रवार, 20 जून 2025 को हुई और इनफ्लोज की शुरुआत 23 जून 2025से होने की संभावना मानी जा रही है। यानी आने वाले दिनों में इन एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और वारी एनर्जीज के शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकती है।

ग्लोबल फंड इनफ्लो की इस खबर के बाद NTPC Green Energy और Waaree Energies को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। ऐसे में यदि आप रिन्यूएबल सेक्टर में निवेश के मौके तलाश रहे हैं, तो ये दोनों स्टॉक्स आपके रडार पर जरूर होने चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। NTPC Green energy और Waaree Energies Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।

Leave a Comment