Solarium Green Energy के शेयर प्राइस में आज गुरुवार, 12 जून 2025 को 4.69% की तेज़ी देखी गई और वह 408 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। गिरते हुए बाज़ार में भी यह ग्रीन एनर्जी शेयर अपनी चाल दिखा गया।
आज गुरुवार, 12 जून 2025 को शेयर बाजार में दोपहर करीब एक बजे के आस पास तेज गिरावट आई और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने प्रमुख सपोर्ट लेवल ब्रेक कर दिये। दोपहर की गिरावट के बाद प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 अपने 25,000 के मेन सपोर्ट को तोड़कर नीचे कारोबार करने लगा और अंत में 253 अंकों की गिरावट के साथ 24888 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद भी कुछ माइक्रो कैप कंपनी के शेयरों में तेजी जारी और उनपर बाजार का कोई खास असर नहीं पड़ा। इन्हीं माइक्रो कैप कमानियों में कुछ ग्रीन एनर्जी सेक्टर की भी प्रमुख कम्पनियां रही, जिन्होंने इस गिरावट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। जैसे Solarium Green Energy limited इस शेयर ने बाजार की गिरावट को नजरंदाज करते हुए 5% की शानदार तेजी दिखाई। और Solarium Green Energy Share अंत में 4.69% के तेजी के साथ 408 रुपए पर बंद हुआ।
कैसा रहा सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर का प्रदर्शन
सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर में पिछले एक माह से शानदार तेज़ी देखी जा रही है और शेयर ने पिछले एक माह में 41.73% बढ़ा है। बता दें कि, सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर का की लिस्टिंग इसी साल फरवरी में हुई थी। जब मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा था। वहीं ये शेयर बाजार की गिरावट को नजरंदाज करते हुए तेजी दिखा रहा था। अपने लिस्टिंग से लेकर अब तक यानी गुरुवार, 12 जून 2025 तक सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर ने निवेशकों को 92.54% का रिटर्न दिया।
सिर्फ एक अनाउंसमेंट से उड़ गया शेयर! Solarium Green Energy Share में लगा 5% का सर्किट, जानिए वजह
solarium green energy share 52 week high low
सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर के 52 हफ्ते के हाई और लो कि बात करें तो, सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर का 52 week high 419.45 रुपए है। और 52 week low 202 रुपए रहा है। अभी शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से महज 2.97% नीचे कारोबार कर रहा है वही अपने 52 हफ्ते के लो से करीब 102% उपर कारोबार कर रहा है।
पिछले माह याने 14 मई 2025 को सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस 280.25 रुपए के लेवल पर थे, जिसके बाद सोलारियम ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की भाव 41% से अधिक बढ़ गए और अब शेयर 408 रुपए पर पहुंच गए।
सोलारियम ग्रीन एनर्जी के बारे में
सोलारियम ग्रीन एनर्जी के आधिकारिक वेबसाइट पर मिले जानकारी के आधार पर, सोलारियम ग्रीन एनर्जी भारत की एक प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनी है, जो एकीकृत सौर समाधान और टर्नकी सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है। सोलारियम ग्रीन एनर्जी के फाउंडर आईआईटी/आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र श्री अंकित गर्ग है, जिन्होंने इसे 2018 में बनाया था। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात राज्य में है।
सोलारियम ग्रीन एनर्जी एक गतिशील और उद्यमी टीम द्वारा संचालित है, जो पूरे भारत में ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता और अनुकूलित सौर समाधान प्रदान करने के लिए अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में विविध विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव को जोड़ती है।
इस सोलर एनर्जी शेयर ने महज 12 दिन में दिया निवेशकों 40% का रिटर्न, आज भी 12% चढ़ा
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। solarium green energy Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।