सुजलॉन एनर्जी की ब्लॉक डील में ₹1300 करोड़ की जबरदस्त खरीदारी! गोल्डमैन सैक्स, मोतीलाल ओसवाल और कई दिग्गज निवेशकों ने लपके करोड़ों शेयर। जानिए किसने कितने शेयर खरीदे
सुजलॉन एनर्जी ब्लॉक डील से सोमवार को सुजलॉन एनर्जी शेयर में शानदार हलचल देखने को मिली, जब सुजलॉन एनर्जी के प्रमोटर्स ने एक बड़ी ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 19.8 करोड़ शेयर बेच डाले। सुजलॉन एनर्जी शेयर में ब्लॉक डील यह सौदा ₹1,300 करोड़ से अधिक का था, और इस ब्लॉक डील में कई घरेलू और विदेशी दिग्गज निवेशकों ने हिस्सा लिया था। इस ब्लॉक डील के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की मांग में ज़बरदस्त उछाल देखा गया और निवेशकों का ध्यान एक बार फिर से आज सुजलॉन की ओर खिंच गया।
Suzlon Energy Block Deal की खास बात ये रही कि, इस डील से Goldman Sachs Singapore और Goldman Sachs Asia Equity Portfolio ने मिलकर लगभग 6 करोड़ से अधिक सुजलॉन एनर्जी शेयर की कीमत पर दांव लगाया, वहीं Motilal Oswal MF ने भी सुजलॉन एनर्जी शेयर में रुचि रखते हुए 4.54 करोड़ शेयर खरीदकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की।
Suzlon Energy के प्रमोटरों ने घटाई हिस्सेदारी, बड़े नामों ने दिखाई दिलचस्पी
Suzlon Energy block deal के माध्यम से सुजलॉन एनर्जी के प्रमोटरों ने अपनी 1.4% हिस्सेदारी बेच दी। जहां 31 मार्च तक उनके पास 13% से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी थी, जो अब घट गई है। इस सौदे में Tanti Holdings ने 6.69 करोड़, Rachodbhai Tanti ने 5.08 करोड़, Vinod Tanti ने 5.28 करोड़ और Rambhaben Tanti ने 2.75 करोड़ सुजलॉन एनर्जी शेयर बेचे। यह सौदा दर्शाता है कि, प्रमोटर अब अपने हिस्से को कम कर रहे हैं, वही दूसरी ओर संस्थागत निवेशकों की इसमें रुचि बढ़ रही है।
Suzlon Energy में बड़ी म्यूचुअल फंड्स की भागीदारी
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इस ब्लॉक डील में Aditya Birla Sun Life MF ने 3.03 करोड़, Motilal Oswal MF ने 4.54 करोड़, ICICI Prudential Life Insurance ने 1.69 करोड़, और Sundaram MF ने 75.7 लाख सुजलॉन एनर्जी के शेयर खरीदे हैं। इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि, सुजलॉन एनर्जी में म्यूचुअल फंड्स अब दीर्घकालिक विकास में भरोसा दिखा रहे हैं।
बता दें कि, मार्च तिमाही में, भारत के म्यूचुअल फंड्स की सुजलॉन एनर्जी कंपनी में सिर्फ 4.17% हिस्सेदारी थी, और खास बात ये रही कि, सुजलॉन एनर्जी में किसी भी एक फंड की हिस्सेदारी 1% से अधिक नहीं थी। अब इन सौदों के बाद यह तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है।
एफपीआई का बढ़ता रुझान
अब तक सुजलॉन एनर्जी में दो वैनगार्ड फंड को छोड़कर किसी भी तीसरे विदेशी निवेशक की हिस्सेदारी 1% से अधिक नहीं थी, लेकिन अब इसमें नए नाम जुड़ चुके है जिनके पास 1% से अधिक हिस्सेदारी है। वहीं कुल मिलाकर FPI की हिस्सेदारी अब 23.03% तक पहुंच चुकी है। बढ़ती विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी बताती है कि, घरेलू निवेशकों के अलावा विदेशी निवेशकों का भी आज सुजलॉन में विश्वास बढ़ता जा रहा है। गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और सोसाइटी जनरल जैसे नाम इस बात की पुष्टि करते।
सुजलॉन एनर्जी में खुदरा निवेशकों की है मजबूत पकड़
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में दिलचस्प बात यह है कि, इसके 56 लाख से अधिक खुदरा निवेशक हैं, जिनके पास ₹2 लाख तक की अधिकृत शेयर पूंजी है। ये निवेशक कंपनी की कुल 25% हिस्सेदारी रखते हैं। शेयर बाजार में ऐसी बहुत कम कंपनियां हमे देखने को मिलती हैं जिसमें इतनी बड़ी संख्या में छोटे निवेशक इतने मजबूत हिस्सेदारी रखते हैं।
सुजलॉन एनर्जी में खरीदे गए शहरों की संख्या
फंड | खरीदे गए शेयरों की संख्या |
---|---|
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ | 3.03 करोड़ |
एएसके एब्सोल्यूट रिटर्न फंड | 15.14 लाख |
बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस | 30.28 लाख |
बंधन एमएफ | 48.45 लाख |
एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस | 15.14 लाख |
एडलवाइस एमएफ | 59.07 लाख |
फ्यूचर जनरली इंडिया | 15.14 लाख |
गोल्डमैन सैक्स एशिया इक्विटी पोर्टफोलियो | 5.83 करोड़ |
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस | 1.69 करोड़ |
इन्वेस्को एमएफ | 48.45 लाख |
मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर प्रा. | 30.28 लाख |
मोतीलाल ओसवाल एमएफ | 4.54 करोड़ |
सोसाइटी जनरल | 73.97 लाख |
सुंदरम एमएफ | 75.7 लाख |
गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर प्रा. | 15.14 लाख |
अंत में
चौथी तिमाही Q4 FY25 के नतीजों के बाद सुजलॉन एनर्जी शेयर मूल्य में आई हालिया तेजी ने निवेशकों को आकर्षित किया है। वहीं ब्लॉक डील के बाद से सुजलॉन शेयर की कीमत में स्थिरता भी देखने को मिल रही है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि संस्थागत निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में और उछाल आ सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख GreenEnergyShare.in पर निवेशकों को जानकारी देने के लिए है। Suzlon Energy Share में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है।